उत्तराखंड…. 61 डॉक्टरों को हटाया, ये है वजह

खबर शेयर करें

देहरादून: राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बीमार है। इन सब के बीच राज्य के 61 डॉक्टरों की सेवाओं को समाप्त कर दी हैं। ये वो डॉक्टर हैं। जो लंबे समय से अपनी ड्यूटी से गायब चल रहे थे। इनकी सेवा समाप्त किए जाने पर राज्यपाल ने सहमति जता दी है। 61 चिकित्साधिकारी में से 43 चिकित्साधिकारी राजकीय सेवा में हैं। इन डॉक्टरों को नोटिस भी जारी किए गए। इसके बाद भी ये तैनाती स्थल पर नहीं आये।

अब 43 नॉन बॉन्डेड चिकित्साधिकारियों की सेवाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अनुपस्थित चल रहे 18 बॉन्डेड चिकित्साधिकारियों को अब स्वास्थ्य महानिदेशक नोटिस जारी करने जा रही हैं। इन चिकित्सकों को अगले एक सप्ताह के अंदर अपनी तैनाती स्थल पर सेवा देने। ऐसा नहीं करने पर बॉन्ड की शर्तों के अनुसार धनराशि वसूल करने की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुरादाबाद में आईएसआई एजेंट शहजाद गिरफ्तार, रामपुर का रहने वाला है आरोपी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद