पहाड़ में मई माह में जनवरी जैसी ठंड

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा जिले के बिनसर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा

अल्मोड़ा: देश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना से बचाव को लोग कई एहतियात बरत रहे हैं। इन सब के बीच उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मौसम के बदलते मिजाज ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 10 दिन से हो रही तेज बारिश से राज्य के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ। सड़क मार्ग बंद हो गए। जबकि तापमान भी लगातार गिर रहा है। पहाड़ में जनवरी जैसी ठंड का अहसास लोगों को मई के माह में हो रहा है। अल्मोड़ा जिले में बीते 10 दिनों में न्यूनतम तापमान 7 से 28 डिग्री तक रहा। शुक्रवार को भी बिनसर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। हालाकि लोगों का दावा है कि मई माह में उन्होंने पहली बार इतना कम तापमान देखा। इतनी ठंड भी पहली बार पड़ रही है। इसकी अलग अलग वजह बताई जा रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद