यहां एकाएक घर में लग गई आग, लाखों का सामान हुआ स्वाहा

खबर शेयर करें

देहरादून। चमोली जिले के कोथरा गांव में बुधवार को एक घर में अचानक आग धधक गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे सारा सामान स्वाहा हो गया। जबकि परिवार के सदस्यों की पड़ोसी के घर में सोये होने की वजह से जान बच गई। 

जानकारी के अनुसार उत्तरी कड़ाकोट पट्टी के कोथरा गांव में योगम्बर सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। लोग मकान में रह रहे परिवार को बचाने के लिए आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन जब परिवार को सकुशल देखा पड़ोसी के यहां देखा तो लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: कार्बेट को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़िए खबर

घटना की रात को मकान मालिक योगम्बर सिंह पास के गांव सुनभी गया था। जिस वजह से उनकी पत्नी मंजू देवी अपने दो बच्चों के साथ पड़ोसी के घर सोने चली गई थी। इसी वजह से उनकी जान बच गई। गांव वालों ने आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तब तक सबकुछ राख हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: कार्बेट को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़िए खबर

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल राजस्व पुलिस को दी। राजस्व उपनिरीक्षक रीता बिष्ट ने बताया कि वे मौके पर जाने के लिए रवाना हो गई हैं। ग्राम प्रधान वंदना नेगी ने इस आगजनी की घटना से बेघर हुए परिवार को तत्काल फौरी तौर पर मदद दिए जाने की मांग प्रशासन से की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद