हल्द्वानी: शादी के 34 दिन बाद फौजी पति की मौत, अब सेना में अफसर बनी सोनी, बागेश्वर से है नाता

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के कमलुवागाजा की रहने वाली सोनी बिष्ट उन महिलाओं के लिए नजीर है। जो महिलाएं अपने जीवन में संघर्ष कर रही हैं। सोनी के फौजी पति की शादी के 34 दिन बाद सड़क हादसे में मौत हो गई। पूरी तरह टूट चुकी सोनी ने हार नहीं मानी। पति की याद में सेना में अफसर बन गई।
बीते शनिवार को महिला दिवस के दिन सोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेन्ट बन गयी है। ओटीए चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाइनिंग कर लिया है। उनको आसाम में तैनाती मिली।
पिता सुबेदार कुन्दन सिंह, माता मालती बिष्ट, भाई राहुल बिष्ट भी पासिंग आउट परेड में चेन्नई में शामिल हुए।

2023 में हुई शादी
लेफ्टिनेंट सोनी बिष्ट की शादी वर्ष 2023 में 18 कुमाऊं रेजीमेंट में सैनिक पद पर तैनात खटीमा निवासी नीरज भंडारी से हुई। उस वक़्त वह 24 साल की थी। ठीक 34 दिन बाद सड़क हादसे में पति की मौत हो गई।
इस दर्दनाक हादसे से वह पूरी तरह टूट गई। हल्द्वानी स्थित मायके में 22 साल के भाई राहुल बिष्ट को भी पैरालाइज का अटैक पड़ गया। इससे परिवार पर दुखों पहाड़ टूट गया।
पिता रिटायर्ड सूबेदार कुंदन सिंह बिष्ट, माता मालती बिष्ट और ससुराल पक्ष के लोगों ने सोनी का उत्साह वर्धन किया। इससे सेना में अफसर बनने में उसकी राह आसान हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: ये बने बीजेपी के अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष

फौजी परिवार
सोनी मूलत ग्राम दारर्सिंग पट्टी नाकुरी जिला बागेश्वर की रहने वाली है। दादा स्वर्गीय हरक सिंह बिष्ट सेना थे।
पिता कुंदन सिंह बिष्ट 13 गॉर्डस रजिमेंट से सुबेदार रिटायर्ड हैं।
उन्होंने एनएसजी, राष्ट्रीय रायफल जैसे सफल ऑपरेशन में भाग लिया। ताऊ हीरा सिंह बिष्ट एमबी इंटर कालेज हल्द्वानी में वरिष्ठ प्रवक्ता पूर्व में एनसीसी अधिकारी भी रहे हैं.
ताऊ पान सिंह बिष्ट सेना में सेवारत हैं। दूसरे ताऊ त्रिलोक सिंह बिष्ट सेना से रिटायर्ड हैं

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद