एम्स पहुंचा चार पैरों वाला लड़का, डॉक्टर भी हैरान, ये है मामला

नई दिल्ली। एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने एक अनोखे और जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक करके 17 साल के लड़के को नई जिंदगी दी है। जन्म से ही उसके पेट पर दो अतिरिक्त पैर थे, जो दरअसल उसके अधूरे विकसित जुड़वां भ्रूण का हिस्सा थे।
गर्भ में अविकसित बच्चे के पैर उसके दूसरे विकसित बच्चे के शरीर में जुड़े हुए थे। समय के साथ ये पैर बढ़ते जा रहे थे और आंतरिक अंगों पर दबाव डाल रहे थे, जिससे उसकी जान को खतरा था। एम्स के डॉ. कृष्णन ने बताया कि यह इस उम्र के किसी बच्चे में देश का पहला ऐसा ऑपरेशन था। आमतौर पर जन्मजात विकृतियों को जितनी जल्दी ठीक किया जाए, उतना ही बेहतर परिणाम मिलता है।
इसलिए बनी स्थिति डॉक्टरों के मुताबिक, यह स्थिति इनकंप्लीट पैरासाइट ट्विन कहलाती है। इसमें गर्भ में जुड़वां बच्चों में एक का विकास रुक जाता है, अविकसित बच्चा दूसरे के साथ जुड़ा रहता है। ऐसे में बच्चा 4 पैर या हाथ के साथ पैदा होता है।
इन विशेषज्ञों की बड़ी टीम ने सर्जरी की एम्स के डॉक्टरों की एक बड़ी टीम ने इस दुर्लभ सर्जरी को किया। इसमें सर्जन डॉ. आसुरी कृष्णन, डॉ. वी.के. बंसल, प्लास्टिक सर्जन डॉ. मनीष सिंघल, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. राकेश और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंकिता अग्रवाल सहित कई विशेषज्ञ शामिल थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद