अल्मोड़ा: 9 दिन पहले युवक का विवाह, अब ऐसे हो गई मौत, मचा कोहराम

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा जिले से बेहद दुःखद खबर है। यहां जिस युवक की 9 दिन पहले शादी हुई थी। उस युवक की मौत हो गई। यह पूरा मामला सोमेश्वर क्षेत्र का है। यहां द्वाराहाट से कोसी नदी में नहाने पहुंचे दो युवकों की कोसी नदी में डूबकर मौत हो गई। दोनों अपने चार अन्य साथियों के साथ सोमेश्वर पहुंचे थे। मृतकों में एक युवक का 8 जून को विवाह हुआ था। ऐसा गांव के लोगों ने बताया।

द्वाराहाट के विजयपुर निवासी पंकज रौतेला (26) पुत्र श्याम सिंह, धीरज रौतेला (27) पुत्र स्व. देवेंद्र रौतेला, महेंद्र सिंह राणा (21) पुत्र पूरन सिंह, देवेंद्र राणा (26) पुत्र बहादुर सिंह, नीरज रौतेला (32) पुत्र श्याम सिंह और पंकज रौतेला (27) पुत्र विशन सिंह रविवार सुबह घर से कोसी नदी में नहाने सोमेश्वर निकले। कौसानी के पास कांटली स्थित रुद्रधारी मंदिर में दर्शन के बाद सभी दोपहर दो बजे सोमेश्वर के रनमन पहुंचे और कोसी नदी में नहाने उतरे। पंकज रौतेला और धीरज रौतेला जैसे ही नदी में उतरे तो यहां स्थित गहरे तालाब में डूब गए। दोस्तों ने उनको बचाने का प्रयास किया। वह नहीं बचा सके। बाद में पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद उनको निकाला। दोनों को उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर लाया गया। यहां पर दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह ने कहा कि डूबने से दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: डीएम ने शराब की दुकान से मैकडॉवेल की बोतल खरीदी, उसमें भी ओवर रेटिंग, चर्चा में मामला, पढ़े पूरी खबर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद