अल्मोड़ा ब्रेकिंग…. हाईस्कूल की छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया छेड़खानी का आरोप,सीईओ ने मांगी रिपोर्ट

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा की छात्राओं की शिक्षा महानिदेशक से शिकायत के बाद मचा हड़कंप

अल्मोड़ा। नगर के एक प्राइवेट स्कूल की छात्राओं ने अपने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने कहा है कि उनका शिक्षक उनके साथ छेड़खानी और अभद्रता करता है। इससे वह परेशान हैं। छात्राओं ने मामले की शिकायत शिक्षा महानिदेशक से की। इसके बाद अल्मोड़ा के सीईओ ने स्कूल के प्रधानाचार्य से रिपोर्ट मांगी है। यह मामला नगर में बेहद चर्चा में है। बताया जाता है छात्राओं ने शिकायती पत्र में कहा है कि उनके स्कूल का एक शिक्षक उनके साथ छेड़खानी करता है। कई बार शिक्षक अभद्रता भी कर चुका है। इससे वह बेहद परेशान हैं। इसलिए वह शिकायत कर रही हैं।

ये कहना है अफसरों का
मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चंद ने बताया कि शहर के प्राइवेट स्कूल की छात्राओं की करीब पांच दिन पहले उनको शिकायत मिली। इसमें छात्राओं ने बिना किसी का नाम लिखे। एक शिक्षक पर कोचिंग के बहाने उनसे अभद्रता और छेड़खानी करने सहित अन्य आरोप लगाए हैं।

मांगी रिपोर्ट
सीईओ ने बताया कि छात्राओं की शिकायत प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य से इस बारे में गोपनीय रिपोर्ट मांगी है। प्रधानाचार्य से पूछा गया है जो शिकायत की गई है। क्या यह सही है। सीईओ ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। हम भी अपने स्तर से मामले की जांच कर रहे हैं।

ये है चर्चा
चर्चा में स्कूल का यह शिक्षक छात्राओं को कोचिंग में बुलाता था। शिक्षक छात्राओं से छेड़खानी भी करता था। हालांकि इस प्रकरण में घटना की तिथि का कोई जिक्र नही है। यह घटनाक्रम कब का है। शिक्षक छात्राओं को कहा पर बुलाता था। क्या छात्राएं कोचिंग में जाती थी। इसका कोई जिक्र नहीं है। मामले को लेकर सजग पहाड़ की टीम ने स्कूल के प्रधानाचार्य से इस मामले में बात करने के लिए प्रयास किया। प्रधानाचार्य ने कॉल रिसीव नहीं की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद