Almora: नये कलक्ट्रेट भवन में शिफ्ट हुआ कोषागार दफ्तर
अल्मोड़ा: ऐतिहासिक कलक्ट्रेट में लंबे समय से संचालित कोषागार दफ्तर अब विकास भवन के पास बनाये गए नये कलक्ट्रेट भवन में शिफ्ट हो गया है। आज से दफ्तर में काम भी शुरू हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही अन्य दफ्तर भी यहां पर शिफ्ट कर दिए जाएंगे। मुख्य कोषाधिकारी हेमेन्द्र प्रकाश गंगवार ने बताया कि डीएम वन्दना सिंह के अनुमोदन बाद कोषागार अल्मोड़ा के समस्त राजकीय कार्यों के संचालन हेतु नवीन कलक्ट्रेट भवन में कार्य किये जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया 1 सितम्बर से कोषागार अल्मोड़ा के समस्त राजकीय कार्य नवीन कलक्ट्रेट भवन में शुरू कर दिए गए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद





