पिता बना बेटे की जान का दुश्मन, गोली मारी

खबर शेयर करें


आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल विजिटर सिविल के पद पर तैनात है आरोपी

सजग पहाड़ डेस्क देहरादून: यहां पिता और बेटे में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने अपने लाइसेंसी गन से बेटे पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि बेटा इसमें बाल- बाल बच गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला देहरादून के शहर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक यहां खुदबुड़ा मोहल्ले में आपसी कहासुनी में पिता ने पुत्र के ऊपर दो फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि बेटे पर एक भी गोली नहीं लगी। जिससे उसकी जान बच गई। खुद की जान बचाने के लिए वह पड़ोसियों के घर चला गया। मामले की जानकारी कंट्रोल रूम में दी। चौकी इंचार्ज पंकज तिवारी ने बताया कि राजेंद्र सिंह जेल विजिटर सिविल की ड्यूटी करता है। उसके पास लाइसेंसी गन है। पहले से ही वह अपने लड़के को धमकाता आ रहा था। सोमवार दोपहर को पिता एवं पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। ऐसे में आरोपी ने बेटे गुरचरण सिंह पर दो फायर झोंक दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद