अल्मोड़ा: व्यापारी पर हमला, ये है मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: नगर के बाटा चौक में सरेराह युवा व्यापारी पर अराजक तत्वों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया है। सूचना पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बाटा चौक पर रामदत्त जोशी स्टेशनरी की दुकान है। रात करीब साढ़े आठ बजे दीपक जोशी दुकान के बाहर खड़े थे। इस दौरान एक व्यक्ति के साथ उनका किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद देख अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। विवाद बढ़ा तो अज्ञात ने दीपक पर चाकू घोंप दिया। शोर सुन वहां दीपक के भाई जगदीश पहुंच गए, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया और फरार हो गए। दीपक को घायल हालात में जिला अस्पताल लाया गया। दीपक के हाथ में पांच टांके आए हैं। कंधे में भी घाव हैं। जगदीश भी घायल है। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। कहा कि आरोपी पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। इस बार कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। इधर, कोतवाल योगेश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कार खाई में गिरी, यहां पर हुआ हादसा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद