भाजपा ने चार बागी नेताओं को पदों से हटाया, पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई पढ़े खबर

हल्द्वानी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा ने चार पदाधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया। हालांकि, अग्रिम आदेश तक ये चारों पार्टी के सदस्य बने रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने शुक्रवार शाम आदेश जारी कर जिला मंत्री प्रमोद बोरा, जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह निगल्टिया, मंडल उपाध्यक्ष तारा भंडारी और बिठौरिया मंडल उपाध्यक्ष विपिन जंतवाल को पदमुक्त कर दिया। बिष्ट ने बताया कि ये नेता रामड़ी आनसिंह (हल्द्वानी), सिमलखां और जंगलिया गांव (भीमताल) जिला पंचायत सीटों पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनावी गतिविधियों में शामिल थे। उल्लेखनीय है कि प्रमोद बोरा और लाखन सिंह निगल्टिया की पत्नी रामड़ी आनसिंह सीट पर भाजपा प्रत्याशी बेला तोलिया के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, तारा भंडारी और विपिन जंतवाल भी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद