ब्रेकिंग न्यूज़: STF टीम पर तस्करों ने की फायरिंग, यहां का है मामला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जिले के खनस्यू क्षेत्र में अज्ञात तस्करों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में STF के दो जवान और एक स्थानीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।सूत्रों के अनुसार, नशीले पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना पर STF की टीम खनस्यू क्षेत्र में छापेमारी करने पहुंची थी।

इसी दौरान तस्करों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में STF ने भी गोली चलाई, लेकिन तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।घायल STF सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया और दूसरे जवान को तत्काल नजदीकी कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग में एक स्थानीय व्यक्ति को भी गोली लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा

जिसका इलाज चल रहा है। दोनों जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कृष्णा अस्पताल जाकर घायल सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया से पूरी घटना की जानकारी ली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद