उत्तराखंड: प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा, ये है वजह

खबर शेयर करें

देहरादून: यहां किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिगली झाझरा के प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने परिचित के घर जाकर उनकी लड़की से छेड़छाड़ की। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि
प्रधानाचार्य शिव कुमार तोमर 15 साल की किशोरी के पिता को जानता था समय-समय पर पढ़ाई में मदद भी करता रहा। आरोप है कि बुधवार देर शाम वह किशोरी के घर तब पहुंचा, जब वह अकेली थी। इसके बाद वह किशोरी को छत पर ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर की। बाद में किशोरी नीचे आई और पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीपावली से पहले कांग्रेस में फेरबदल, बदले जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद