उत्तरकाशी की मधु का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

खबर शेयर करें

राज्य के उत्तरकाशी जिले के ग्राम लक्षेश्वर की युवा कराटे खिलाड़ी मधु चौहान ने मलेशिया में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनका देहरादून में पहुँचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित खेल प्रेमियों ने स्वागत किया।

बीते दिनों आयोजित प्रतियोगिता में मधु ने पहले राउंड में बांग्लादेश को 3-0 से हराकर प्रतियोगिता की धमाकेदार शुरुआत की। दूसरे राउंड में उन्होंने तमिलनाडु (भारत) की टीम को 5-2 से पराजित किया। तीसरे राउंड में उन्होंने श्रीलंका को 1-3 से मात दी। चौथे राउंड में मलेशिया के खिलाफ मुकाबला 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ। लेकिन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मलेशिया ने यह राउंड अपने नाम कर दिया। मधु बेहतरीन प्रदर्शन ने उत्तरकाशी के लोगों को गर्व से भर दिया है। ताइवांगसा स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल छह राउंड थे, जिनमें से मधु ने पहले दो मैच जीतकर खुद को एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में साबित किया।

प्रतियोगिता के बाद मधु देहरादून लौट आई है।यहां पहुँचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। उनको उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। मधु के पिता मंगल सिंह चौहान राज्य आंदोलनकारी रहे हैं, अब वह शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस दौरान किशोर भट्ट, जगमोहन सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद