बधाई दीजिए: डीडीहाट की गौरी कन्याल ने कर दिया कमाल, जीती ये प्रतियोगिता

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट के नारायण नगर की गौरविका कन्याल(गौरी) ने बालिका वर्ग में बैडमिंटन की स्टेट प्रतियोगिता जीत ली। वह उत्तराखंड चैंपियन बन गई। अब वह नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। गौरविका ने नैनीताल की यशिता जोशी को पराजित किया। गौरविका के पिता दीपक कन्याल व्यवसाई और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मां भावना कन्याल गृहणी हैं। गौरविका की इस उपलब्धि पर डॉ. मीनाक्षी पांडे कन्याल, संगीता तिलारा कन्याल, कमला कन्याल, तनुजा दिगारी कन्याल, दिव्यम कन्याल, दमयंती देउपा आदि ने खुशी जताई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद