डीडीहाट का जवान मणिपुर में शहीद, शोक की लहर

खबर शेयर करें

आसाम रायफल्स में तैनात थे हवलदार हयात सिंह

खटीमा: मूलरूप से डीडीहाट के जमतड़ी निवासी (हाल निवास डिफेंस कालोनी झनकट खटीमा) हवलदार हयात सिंह शहीद हो गए। शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके घर आया। यहां सैन्य सम्मान के साथ शारदा घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को शहीद के पार्थिव शरीर के साथ आये 31 आसाम रायफल्स के सूबेदार पूरन सिंह ने बताया कि हयात सिंह महर का 12 जुलाई को उग्रवादियों ने अपहरण कर लिया था। बाद में उनका शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में महिला अपराधों की संख्या हर साल बढ़ रही, पढ़े पूरी खबर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद