इंजीनियर विदेश में, परिवार पिथौरागढ़ में, हल्द्वानी में घर में चोरी

हल्द्वानी। कोतवाली परिसर में चोरी की वारदात के बाद चोरों ने मुखानी थाना क्षेत्र में इंजीनियर के घर को निशाना बना डाला। कमलुवागांजा रिवर वैली
गौड़ कॉलोनी में गुरुवार रात चोरों ने कॉलोनी निवासी चंचल सिंह भंडारी के घर को निशाना बनाया। भंडारी सऊदी अरब में इंजीनियर हैं। उनका परिवार गुरुवार दिन में रिश्तेदार की शादी में पिथौरागढ़ गया हुआ था। चोरों ने पिछले दरवाजे से घर में प्रवेश कर पूरे घर को खंगाल डाला। शुक्रवार देर रात घटना की जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। हालांकि परिजनों के पिथौरागढ़ होने की वजह से कितनी चोरी हुई। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। रिवर वैली कॉलोनी के अध्यक्ष कैप्टन सोबन सिंह (सेवानिवृत्त) ने बताया कि सूचना पर मुखानी पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जानकारी जुटाई। परिजनों ने घर में नकदी और जेवरात होने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि चोर सीसीटीवी कैमरे और डीबीआर भी अपने साथ ले गए हैं। एसओ विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद