बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं और महंगाई के विरोध में उपवास

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा कांंग्रेस ने जिलाध्यक्ष पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया उपवास

अल्मोड़ा: प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में उपवास रखा। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। हालात यह हैं कि प्रदेश सरकार लगातार बढ़ते मौतों के आंकड़े को रोक पाने में नाकाम है। प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल 92 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।इसके अलावा रोजमर्रा के सामानों में भी लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है।फल सब्जियां लगातार महंगी मिल रही है जिससे आम जनता की परेशानी लगातार बढ़ रही है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जनहित में सदैव अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।
पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल को निराशा जनक एवं आम जनता के लिए भारी बताते हुए डबल इंजन की सरकार को फेल बताया। उन्होंने कहा कि जब से मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सत्ता में आई है तब से लेकर अब तक कमरतोड़ महंगाई ने आम जनता की कमर ही तोड़कर रख दी है। कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि गैस सिलेंडर जो कांग्रेस सरकार में 400 रूपये का मिलता था मोदी की डबल इंजन सरकार में 900 रूपये में भरा जा रहा है।पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर मोदी सरकार पूंजीपतियों से सांठगांठ कर स्वयं व अपने मित्रों को फायदा पहुचा रहीं हैं। इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,राबिन भण्डारी, शेखर पाण्डेय,संजय दुर्गापाल, महेन्द्र सिंह बिष्ट, कुलदीप मेर शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद