भूमि पर कब्जे को लेकर जमकर बवाल, बीच सड़क फायरिंग, आगजनी

खबर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जतनगर इलाके में शनिवार की सुबह प्लॉट पर कब्जे को लेकर बवाल हो गया। दबंगों ने खुलेआम फायरिंग और आगजनी की। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। 

बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। भागते समय उनकी एक कार नाले में पलट गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कुछ युवक बीच सड़क पर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएस अफसरों के तबादले, कप्तान भी बदले

इज्जतनगर क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय की पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबे के पास शंकरा महादेवा मार्बल्स के नाम से मार्बल्स की दुकान है। थाना इज्जतनगर प्रभारी ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पक्ष केे बिल्डर राजीव राणा, उसका पुत्र नाम अज्ञात, केपी यादव अपने 40-50 अज्ञात लोग एवं दो जेसीबी लेकर आदित्य उपाध्याय की दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा बागेश्वर के डीएम के तबादले, अब ये बने

घटना में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की गई। घटना के दौरान जेसीबी में आग लगी दी गई। वहीं कार की टक्कर से संजय और रोहित नाम के दो युवक घायल हो गए। ये दोनों राजीव राणा पक्ष के बताए गए हैं।                 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद