पूर्व विधायक तिवारी ने कोविड मरीजों के लिए दी पानी गर्म करने की केटल और अन्य सामग्री

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने बेस अस्पताल पहुंचकर कोविड मरीजों के लिए प्रत्येक वार्ड में पानी गर्म करने की केटल्स,फल तथा दूथ पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी और प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल को दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि बेस अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों के पीने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा इलेक्ट्रॉनिक केटल चिकित्सालय प्रबन्धन को सौंपे गये हैं।
इस अवसर पर कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,दुग्ध संघ उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी,सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,मुन्ना लटवाल,पप्पू कनवाल,नवल सिंह बिष्ट,चन्दन कनवाल,जिला सचिव दीपांशु पांडे,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक उपस्थित रहे।

पिलख्वाल ने भी बांटे मास्क

अल्मोड़ा: पूर्व दर्जा मंत्री उपाध्यक्ष चाय विकास बोर्ड गोविंद सिंह पिलख्वाल ने भैसियाछाना के धौलछीना कसांडबैड जमरानी बैंड कनालीछीना लिगुणता मंगलता व डूगरलेख क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मास्क व दो गज कि दूरी हैं जरूरी व आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया। लोगों को मास्क एवं सेनिटाइजर भी वितरित किये। इस दौरान ग्राम प्रधान काँचुला दीवान सिह मेहता, धन सिंह मेहता, ग्राम प्रधान डूगरलेख गीता चम्याल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि नेगी मंयक चम्याल,अनिल रावल, चदन सिंह रावल मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद