फर्जीवाड़ा……..फर्जी प्रमाण पत्रों से बनी करोड़ों की भूमि के वारिश की पुत्री, फिर कर लिए वारे-न्यारे, ऐसे खुला राज

खबर शेयर करें

देहरादून। भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जालसाज इसके लिए नए हथकंडे अपना रहे हैं। इस बार एक महिला ने फर्जी प्रमाण पत्रों से करोड़ों की जमीन के वारिश की पुत्री बनकर भूमि अपने नाम करा ली। इसके बाद उसे कई लोगों को बेच दिया। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही फर्जी प्रमाण पत्र को भी निरस्त कर दिया गया है। 

नगर निगम दून के नगर स्वास्थ्य अनुभाग में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि निगम से जारी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर एक महिला खुद को उसके पूर्वज की बेटी होने का दावा कर देहराखास में स्थित कई बीघा भूमि का चार करोड़ में कुछ लोगों से सौदा भी कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने भी यह जमीन किसी और को बेच दी है, जबकि महिला की ओर से जिन लोगों को जमीन बेची गई है, वह भी अपना हक जता रहे हैं। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने जन्म प्रमाण पत्र की जांच करवाई तो संबंधित महिला ने जमीन हड़पने के लिए फर्जी तरीके से दस्तावेज पेश कर 2014 जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके पिता के दादा के भाई के नाम से महिला का जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया। लेकिन जांच में सामने आया कि महिला खुद को जिस व्यक्ति की बेटी होने का दावा कर रही है, उनकी शादी ही नहीं हुई। परिवार ने नगर निगम में दस्तावेजों के आधार पर इसकी पुष्टि की है। जिसके बाद मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने 2014 में नगर निगम से जारी किया गया जन्म प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है और इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद