युवती से छेड़छाड़, मां व नानी ने ऐसे सिखाया सबक, पुलिस के हवाले किया, मुकदमा भी दर्ज……….

खबर शेयर करें

 

सजग पहाड़ डेस्क

काशीपुर: मां और नानी के साथ बाजार गई युवती के साथ के साथ एक मनचला छेड़छाड़ करने लगा। काफी कहने के बाद भी वह नहीं माना तो वह अपशब्द बोलने लगा। मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान युवती की मां व नानी ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे वह अपनी बेटी के साथ बाजार गई थी। साथ में उसकी मां यानी युवती की नानी भी थीं। बीच बाजार एक व्यक्ति बेटी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने लगा। उसकी माँ और उसने युवक को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया आरोपी ने अपना नाम नफीस अहमद निवासी ग्राम मिस्सरवाला थाना कुंडा बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीपावली से पहले कांग्रेस में फेरबदल, बदले जा सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद