शिक्षकों की समस्याओं का समाधान जल्द करें सरकार: नितेश कांडपाल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: राजकीय शिक्षक संघ धौलादेवी के ब्लॉक मंत्री नितेश काण्डपाल ने सरकार से शिक्षकों की समस्याओं का जल्द समाधान किये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षक लंबे समय से प्रधानाचार्य पद को प्रमोशन से भरे जाने की मांग कर रहे हैं।

उनकी मांग को लगातार दरकिनार किया जा रहा है। करीब आठ साल से शिक्षकों के प्रमोशन नहीं हो पाए। इस वजह से कई शिक्षक बिना प्रमोशन के ही रिटायर्ड हो गए। यह शिक्षकों के लिए ठीक नहीं है। शिक्षकों को अन्य परेशानियों के नाम पर गुमराह किया जा रहा है।
कांडपाल ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शासन और शिक्षा विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यालयों में देश के भविष्य का निर्माण करते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में क्यों गुस्से में हैं कुमाऊं मंडल के शिक्षक, पढ़े खबर (वीडियो)

शिक्षकों की कार्यक्षमता और मनोबल को बनाए रखने के लिए उनकी मांगों और चुनौतियों पर ध्यान देना आवश्यक है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद