haldwani: ऑटो चालक पर अगवा करने का आरोप, यहां का है मामला

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक युवती ने मां और उसके साथ ऑटो चालक पर शराब पीकर अभद्रता का आरोप लगाया है। विरोध करने पर ऑटो चालक पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया। शुभम विहार, आरके टेंट हाउस रोड मुखानी निवासी युवती ने कहा कि ऑटो चालक अभद्रता करने के बाद नशे में तेज रफ्तार वाहन भगाने लगा। कहा, डर के मारे उसकी मां ऑटो से कूद गई, लेकिन इसके बाद भी चालक ने ऑटो नहीं रोका और उसे अगवा करने का प्रयास किया। कहा कि इस घटना में उसका 40 हजार का फोन और 55 हजार की सोने की अंगूठी खो गई। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद इसमें सत्यता नहीं पाई गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद