हल्द्वानी: तीन दिन दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद

हल्द्वानी: बकरीद, पर्यटन सीजन और वीकेंड के मद्देनजर पुलिस ने यातायात डायवर्जन लागू किया है। 6 से 8 जून तक सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक पहाड़ों की ओर जाने वाले दोपहिया वाहनों पर रोक रहेगी। इस दौरान शहर में बाहरी वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित होगा।
यातायात डायवर्जन प्लान:
- बरेली रोड: वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार, नरीमन तिराहा, काठगोदाम होते हुए पहाड़ जाएंगे।
- रुद्रपुर: पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से एनएच-109 नए हाईवे, लालकुंआ, तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार होकर पहाड़।
- रामनगर/बाजपुर: कालाढूंगी-नैनीताल तिराहा से मंगोली होकर पहाड़।
- भारी वाहन: सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक प्रवेश वर्जित।
- काठगोदाम में भीड़ होने पर: दोपहर 3 बजे बाद नैनीताल और भवाली से मैदानी क्षेत्र जाने वाले पर्यटक वाहन मस्जिद तिराहा से रूसी बाईपास (द्वितीय) और कालाढूंगी होकर डायवर्ट होंगे।
- रोडवेज/केमू बसें और टैक्सी: अपने निर्धारित रूट से चलेंगी।
दोपहिया वाहन प्रतिबंध: रामपुर रोड, बरेली रोड, चोरगलिया रोड और कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर जाने वाले दोपहिया वाहनों को टांडा बैरियर, बेलबाबा, नरीमन तिराहा, भीमताल मोड़ और कालाढूंगी-नैनीताल तिराहा पर रोककर वापस किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद