हल्द्वानी: अतिथि शिक्षक संघ संगठन ने एकजुटता पर दिया जोर, ये बने अध्यक्ष

हल्द्वानी। बुद्ध पार्क में रविवार को हुई बैठक में माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की वर्तमान जिला कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश टम्टा ने रामनगर ब्लॉक के अतिथि शिक्षक संतोष दुबे को जिलाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने स्वीकार किया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने सभी की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। एकता रैकवाल को महामंत्री, हिमांशु मठपाल को कोषाध्यक्ष, लता जोशी, सतीश चंद्र को उपाध्यक्ष, बरखा आर्या को संगठन मंत्री, प्रकाश मंडल, रविराज अरोरा को सह-संगठन मंत्री, शादाब आलम, नवीन चंद्र मौलेखी को मंत्री नियुक्त किया गया। बीना भट्ट, भावना बिष्ट, नीमा त्रिपाठी, गोपेश रावत, दीक्षा परगांई, पंकज कुमार, अनीता नेगी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललित डंगवाल को संरक्षक बनाया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद