हल्द्वानी: लोगों को मिलेगा साइंस पार्क का फायदा, ये है योजना

हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी में बच्चों के लिए साइंस पार्क बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए एक एकड़ भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्क में इंटरैक्टिव प्रदर्शनियाँ, मॉडल और विज्ञान से संबंधित गतिविधियाँ होंगी, जो बच्चों और अभिभावकों को खेल-खेल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी के सिद्धांत समझाएँगी।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि शासन के प्रस्ताव के अनुसार स्थान चिह्नित किया जा रहा है। भूमि तय होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद