हल्द्वानी: ये चुने गए टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

खबर शेयर करें

 हल्द्वानी: टैक्स बार एसोसिएशन की 2025-26 की कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वसम्मति से एनके जोशी को टैक्स बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।

निजी प्रतिष्ठान में चुनाव अधिकारी विनय टंडन, नरेंद्र आहूजा, जोगेंद्र पाल रहे। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पर्यवेक्षक के रूप में मेहरबान सिंह कोरंगा और राम सिंह बसेड़ा की उपस्थिति में निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी में एनके जोशी को अध्यक्ष, अब्दुल कलाम उपाध्यक्ष, हिमांशु कोठारी सचिव, महेंद्र सिंह बिष्ट उप सचिव, दिनेश चंदोला कोषाध्यक्ष, पवनप्रीत सिंह उप-कोषाध्यक्ष, अक्षय अग्रवाल विधिक सलाहकार नियुक्त किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: धोखाधड़ी में पूर्व शाखा प्रबंधक गिरफ्तार, ये है मामला

वहीं संरक्षक मंडल में विनय टंडन, दिनेश पांडे हैं। एक्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में संजय पांडे, आईपी सिंह और सुमित कुमार गुप्ता रहे। मीडिया प्रभारी सुनील पाठक, संयोजक मंडल में कमल सडाना व सूरज नेगी शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद