यहां उफनाई नदी में बही स्कूल जा रही छात्रा, ग्रामीणों ने सकुशल बचाया

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। बारिश के बीच उफनाई नदी में एक छात्रा अचानक बह गई। सहपाठियों के शोर मचाने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने छात्रा को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार लमगड़ा विकास खंड के ग्राम ठानामठेना निवासी शंकर राम की पुत्री ममता आर्या  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनियान में 9वीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार सुबह वह साथी बच्चों के साथ स्कूल के लिए निकली। इस बीच वह रास्ते में पड़ने वाली सुवाल नदी में अचानक बहने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएस अफसरों के तबादले, कप्तान भी बदले

बताया जाता है कि छात्रा को बचाने के लिए भाई भी नदी में कूद गया। इससे अन्य बच्चों में हड़कंप मच गया और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने छात्रा को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। इस बीच स्कूल का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया और छात्रा को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना में भर्ती कराया। जहां छात्रा का उपचार चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद