Subscribe our YouTube Channel

बड़ा सवाल: आखिर नैनीताल से खटीमा कैसे पहुंच गया टैक्सी मालिक देवेन्द्र…. किसको लेकर गया था नैनीताल, पड़ताल कर रही है पुलिस, अगले दिन लौटने की कही थी बात, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना ब्लाक के काचुला निवासी टैक्सी मालिक और रेस्टोरेंट स्वामी देवेन्द्र नैनीताल से खटीमा कैसे पहुंच गया। क्या वजह रही कि इस बार उसने इस बारे में अपने परिजनों से भी बात नहीं की। वह कहा जा रहा है। इसकी जानकारी नहीं दी। हालांकि मृतक की पत्नी को अभी पति की मौत की जानकारी नहीं दी है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि मृतक नैनीताल बुकिंग में किसको लेकर गया था।

खटीमा के चकरपुर में अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना ब्लाक निवासी देवेन्द्र सिंह का आज सुबह शव मिला। उसकी कार चकरपुर से बनबसा को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में खड़ी थी। शव खाई में गिरा मिला। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान कर उसके भाई नंदन सिंह बिष्ट को जानकारी दी। आशंका जताई जा रही कि मृतक की हत्या की गई है। लेकिन क्षेत्र में जब लोगों को इस बात की जानकारी मिली तो सबके जेहन में एक सवाल आ रहा है कि घर से नैनीताल के लिए गए देवेन्द्र खटीमा कैसे पहुंच गया। हर बार बुकिंग में जाने पर अपने परिजनों को जानकारी देने वाले देवेन्द्र ने इस बार परिजनों को जानकारी क्यों नहीं दी। सीओ भूपेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आज सुबह धौलछीना के काचुला गांव निवासी देवेन्द्र सिंह बिष्ट का खटीमा के चकरपुर में शव मिला। उसका
धौलछीना के पास कलोन में रेस्टोरेंट भी था। उसके पास एक इनोवा कार थी, जिसे वह टैक्सी के तौर पर चलाता था।

यह भी पढ़ें 👉  धौलादेवी में आंगनबाड़ी वर्कर को दी गई ट्रेनिंग

मृतक के हैं दो बच्चें, अगले दिन आने की कही थी बात
अल्मोड़ा: गांव के लोगों के मुताबिक घर से नैनीताल को निकलते वक्त टैक्सी मालिक देवेन्द्र ने बताया था कि वह अगले दिन लौट आयेगा। लेकिन संडे को उसके मोबाइल में संपर्क नहीं हो पाया। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक के दो बच्चें हैं। एक पांचवी में दूसरा कक्षा दो में पढ़ता है। मृतक की पत्नी को अभी घटना की जानकारी नहीं दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments