मुझे उत्तराखंड की सेवा करने का मौका मिल रहा, मेरे लिए यह गर्व की बात….. प्रदेश के नए राज्यपाल ने शपथ के बाद कही ये बात…… पढ़े खबर

खबर शेयर करें

राज्य के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने बुधवार को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के तौर में शपथ ले ली है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर एस चौहान ने राजभवन में समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल सिंह को पद की शपथ दिलायी। इसके बाद राज्यपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व का विषय है कि उन्हें उत्तराखंड जैसी वीरों की भूमि की सेवा करने का अवसर मिला है। एक सैनिक के तौर पर देश की सेवा करने के बाद ‘वीरभूमि’ कहे जाने वाले उत्तराखंड की सेवा करने का मौका मिलने पर वह बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं जहां हर परिवार में कोई न कोई सैन्यबल में है। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों और उनके आश्रितों से संबंधित मसले उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना में उप प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए सिंह को सेवा के दौरान कई अलंकरणों से नवाजा जा चुका है। उन्हें भारत-चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ ही मुख्य सचिव एस एस संधु, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद