हल्द्वानी: कांग्रेस की बैठक में महिलाओं को लेकर ये बड़ा फैसला लिया

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: स्वराज आश्रम हल्द्वानी में जिला अध्यक्ष कांग्रेस नैनीताल राहुल छिमवाल की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित हुई, जिसमें ब्लॉक अध्यक्षों और शहर अध्यक्षों की उपस्थिति रही। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आंतरिक समन्वय को बढ़ाने पर चर्चा हुई। वहीं सभी ब्लॉक कमेटियों में 30 फीसदी महिलाओं को शामिल कर बूथ और न्याय पंचायत स्तर पर गठन होगा।

रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष देश बंधु रावत ने कहा कि बड़े नेताओं को ब्लॉक या शहर में आने से पहले संगठन को सूचित करना चाहिए, ताकि समानांतर संगठन चलाने वालों को प्रोत्साहन न मिले। नगर अध्यक्ष नैनीताल अनुपम कबड़वाल ने विभिन्न फ्रंटल संगठनों की जिम्मेदारी तय करने और उन्हें ब्लॉक-शहर कमेटियों के प्रति जवाबदेह बनाने की मांग की। लालकुआं अध्यक्ष ने ब्लॉक कमेटियों की मासिक बैठकों के लिए प्रभारी नियुक्त करने का सुझाव दिया। भीमताल अध्यक्ष डी. के. डालाकोटी ने जोर देकर कहा कि कोई भी नेता या प्रतिनिधि संगठन से बड़ा नहीं है और पार्टी संगठन के निर्णय ही सर्वोच्च हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

धारी अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट और लालकुआं नगर अध्यक्ष भुवन पांडे ने नेताओं से व्यक्तिवादी संगठन बनाने के बजाय पार्टी के साथ मिलकर काम करने की अपील की। हल्द्वानी ग्रामीण अध्यक्ष कुंदन नेगी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी छोड़ने वालों या पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को छह साल के लिए निष्कासित करने और 2027 तक उन्हें पार्टी में न लेने का प्रस्ताव रखा। हल्दुचोड़ अध्यक्ष कैलाश दुमका ने सुझाव दिया कि चुनाव से छह महीने पहले प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर संगठन के साथ तालमेल शुरू किया जाए। बिंदुखत्ता अध्यक्ष पुष्कर दानू ने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों में उपस्थिति को टिकट का आधार बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: वीकेंड पर बदला यातायात प्लान, ये की गई सख्ती

बेतालघाट ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी ने जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल द्वारा दिल्ली में जिलाध्यक्षों की बैठक में जिला कांग्रेस कमेटियों को प्रत्याशी चयन में शामिल करने के प्रस्ताव को अहमदाबाद सम्मेलन में पारित करने की सराहना की। सभी सदस्यों ने इसका समर्थन करते हुए जिलाध्यक्ष का आभार जताया।

बैठक में पारित प्रमुख प्रस्ताव:

  1. न्याय पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर नियुक्त होंगे।
  2. ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटियों की मासिक बैठक अनिवार्य होगी।
  3. सभी ब्लॉक कमेटियों में 30% महिलाओं को शामिल कर बूथ और न्याय पंचायत स्तर पर गठन होगा।
  4. लगातार तीन मासिक बैठकों में अनुपस्थित पदाधिकारियों को निलंबित करने की सिफारिश का अधिकार ब्लॉक कमेटियों को दिया गया।
  5. कुशल और कर्मठ पदाधिकारियों की भविष्य की जिम्मेदारियां पार्टी नेतृत्व तय करेगा।
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान मंदिर से मूर्ति चोरी का आरोपी गिरफ्तार, नशे की लत के लिए की चोरी

बैठक में शेखर दानी, कैलाश दुमका, भुवन पांडे, प्रेम मेहरा, कुंदन नेगी, हेमंत सिंह बगड़वाल, दिनेश चंद्र बधानी, डी. के. डालाकोटी, अनुपम कबड़वाल, कंचन सुयाल, मन मोहन सिंह कनवाल, भुवन शर्मा, देश बंधु रावत, ओम प्रकाश सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद