हल्द्वानी म्यूजिक फेस्ट-2025 में संगीत का जादू, शर्ली सेतिया और पाण्डवाज ने बांधा समा(वीडियो)

https://youtu.be/0uUHOWBceEU?si=FB5ppwSre-mXJYIJ
हल्द्वानी। रविवार को कांता बैंक्वेट हॉल में आयोजित हल्द्वानी म्यूजिक फेस्ट-2025 संगीत प्रेमियों के लिए यादगार रहा। बॉलीवुड गायिका शर्ली सेतिया, पाण्डवाज बैंड, मिमिक्री आर्टिस्ट विकल्प मेहता और गायिका सोनिया कौर की शानदार प्रस्तुतियों ने सैकड़ों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
https://youtu.be/e7FyRoUkN0w?si=RaYDwHgbynVKl1S_
कार्यक्रम की शुरुआत पाण्डवाज बैंड ने भक्तिपूर्ण केदारनाथ गीत से की, जिसने माहौल को आध्यात्मिक रंग दिया। इसके बाद ‘गजना’, ‘राधा’ जैसे लोकगीतों और ऊर्जावान जागर ने सभी को झूमने पर मजबूर किया। बैंड की आधुनिक लोकसंगीत प्रस्तुति ने युवाओं से बुजुर्गों तक को जोड़ा।
विकल्प मेहता ने अपनी मिमिक्री से दर्शकों को हंसाया, जबकि सोनिया कौर की भावपूर्ण गायिकी ने माहौल को संवेदनशील बनाया।
https://youtu.be/BSxfUkwnezY?si=RV11oh-kf7RyJG83
शर्ली सेतिया ने ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’, ‘तू जो मिला’ जैसे बॉलीवुड गीतों से समा बांधा, जिससे दर्शक झूम उठे। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
पाण्डवाज की ताकत: संस्कृति से जुड़ाव
पाण्डवाज बैंड भारतीय फेस्टिवलों से प्रेरणा लेकर उत्तराखंडी गीतों को आधुनिक अंदाज में पेश करता है। बैंड के ईशान का कहना है कि संस्कृति से जुड़ाव युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़े रखता है, यही उनकी असली ताकत है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद