गुलदार के हमले में घायल जमन सिंह वेंटिलेटर पर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बग्वालीपोखर के भंडरगांव, द्वाराहाट निवासी जमन सिंह (58) बुधवार सुबह गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि गुलदार के हमले से जमन सिंह की सांस की नली में गहरा घाव हो गया है। नाक, कान, गला (ईएनटी) विभाग के डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। डॉ. जोशी ने कहा कि जमन सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनकी स्थिति पर चिकित्सक लगातार नजर रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:कांग्रेस ने नैनीताल में पंचायत चुनाव के लिए इनको बनाया प्रत्याशी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद