उत्तराखंड: पहाड़ की मधु चौहान ने जीता पदक, आप भी बधाई दीजिये

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य की उत्तरकाशी जिले की रहने वाली मधु चौहान ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने कराटे प्रतियोगिता में पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तरकाशी जिले में खुशी की लहर है।

नेशनल कराटे फेडरेशन एनकेएफ व फिजिकल एजुकेशन फांउडेशन आफ इंडिया (पेफी) की ओर से बीते माह
तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियन शिप में उत्तरकाशी की बेटी मधु चौहान ने अपना परचम लहराया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

मधु राज्य के उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक की लक्ष्येश्वर की रहने वाली है। उनकी बेसिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय लक्ष्येश्वर से हुई। जबकि दस वर्षो तक एमडीएस स्कूल में व्यायाम शिक्षिका के रूप में काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत, डोईवाला विधायक वृजभूषण गैरोला ने उनको सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग

उनकी इस सफलता पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य ने भी उनको बधाई दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद