Big ब्रेकिंग…..ये बनाये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, पंजाब की तर्ज पर 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाएं……..

खबर शेयर करें

उत्तराखंड : पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। जबकि प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है वही पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब के कार्यकारी अध्यक्षों के मॉडल को भी उत्तराखंड में आजमाया गया है। चार कार्यकारी अध्यक्ष की तैनाती की गई है। जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलक राज बेहड और रंजीत रावत को उत्तराखंड इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। आर्येंद्र शर्मा को उत्तराखंड कांग्रेस का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप टम्टा को चुनाव प्रचार समिति का उपाध्यक्ष और दिनेश अग्रवाल को इसका संयोजक बनाया गया है। जबकि हरीश रावत को भी चुनाव संचालन समिति की कमान सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: डीएम ने शराब की दुकान से मैकडॉवेल की बोतल खरीदी, उसमें भी ओवर रेटिंग, चर्चा में मामला, पढ़े पूरी खबर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद