हल्द्वानी: नगर निगम की बैठक में लिए कई बड़े फैसले

हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड की बैठक संपन्न, 31 दिसंबर तक व्यवसायिक भवनों पर कर जमा करने की तिथि बढ़ी, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम बोर्ड की बैठक महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नव सम्लित क्षेत्रों के विकास, राजस्व वृद्धि, नागरिक सुविधाओं और कर्मचारी कल्याण से जुड़े दर्जनों महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
ये लिए प्रमुख निर्णय:
- कर जमा करने की तिथि बढ़ी: नव सम्लित क्षेत्रों में व्यवसायिक भवनों पर संपत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई।
- निगम मुख्यालय का विस्तार: नगर निगम कार्यालय भवन का विस्तार 6.94 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।
- एसटीपी प्लांट से पाइपलाइन: एसटीपी प्लांट से पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए 1.10 करोड़ रुपये स्वीकृत।
- कृष्णा कत्था फैक्ट्री में अतिक्रमण हटेगा: फैक्ट्री परिसर में बने कैंप कार्यालय को हटाकर वहां रह रहे लोगों को वैकल्पिक स्थान पर बसाया जाएगा।
- निगम की दुकानों का किराया माफ: दो महीने का किराया पूरी तरह माफ करने का निर्णय।
- नई दुकानें और व्यावसायिक सुविधाएं:
- निगम की दुकानों के प्रथम तल का आवंटन शुरू
- खोड़ा स्थान पर मीट मार्केट
- मंगल पड़ाव पर वेंडिंग जोन
- वर्कशॉप लाइन, बरेली रोड नवीन मंडी के सामने, कटघरिया चौराहा पर नई दुकानें व लेबर शेड
- छतरी चौराहे पर पुस्तकालय निर्माण
- ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन: शहर में तीन स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
- अन्य निर्णय:
- शनी बाजार स्टेशन पर चबूतरा निर्माण
- जजी कोर्ट के पास आंचल का मिल्क कैफे
- कैनाल रोड का नाम बदलकर जगत सिंह पागंती रोड किया जाएगा
- सभी कर्मचारियों को गोल्डन हेल्थ कार्ड बनवाने की स्वीकृति
- निगम की रजत जयंती पर किए गए कार्यों की समीक्षा
- पार्षदों का अन्य राज्य में शैक्षिक भ्रमण
- निगम द्वारा बनाए गए उप-विधियां सर्वसम्मति से स्वीकृत
बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, कर अधीक्षक सहित 43 माननीय पार्षद उपस्थित रहे।बैठक के अंत में महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद




