नैनीताल: 35 व्यायाम शिक्षकों का त्यागपत्र, चर्चा में मामला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। लंबे से प्रधानाचार्य सीधी भर्ती सहित 34 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल में सब ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा हम नहीं। राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक कह रहे हैं।
मामला रविवार का है। जब जिला खेल समन्वयक संजय कुमार वर्मा ने राजकीय शिक्षक संघ की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। फिर उनको संगठन की ओर से 2 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके विरोध में करीब 35 व्यायाम शिक्षकों ने सोमवार को संगठन को अपने इस्तीफे सौंप दिए। यह मामला नैनीताल जिले से देहरादून तक चर्चा में है। इस मामले में संगठन से जुड़े पदाधिकारी कुछ बोलने से बच रहे हैं। बस चर्चा एक ही है आखिर संगठन में व्यायाम शिक्षकों का उत्पीड़न कौन कर रहा। इस ख़बर को लेकर राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। उनसे सपंर्क नहीं हो पाया। इनका पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 'बाघेंन' ने बयां की पहाड़ की पीड़ा, पलायन का मार्मिक मंचन
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद