घबराएं नहीं, कोविड अस्पताल बेस में 22 दिन में 205 ने जीती कोरोना से जंग

खबर शेयर करें
डॉ. आरजी नौटियाल प्राचार्य अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा

अभी 96 मरीजों का चल रहा
कोविड अस्पताल में उपचार

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के कोविड अस्पताल बेस में कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद लोग दहशत में हैं। कई तरह का लोगों के मन में डर है। लेकिन यहां पर बीते 22 दिनों में 205 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। जबकि अभी 96 मरीजों का यहां पर उपचार चल चल रहा है। वहीं 99 लोगों ने होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमण को मात दी है। इस दौरान 89 संक्रमितों की मौत हुई है। अल्मोड़ा जिले के बेस में बनाए गए कोविड अस्प्ताल में डॉक्टरों के साथ ही स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारियों की कोरोना वार्ड में ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन के अफसर भी लगातार यहां निगरानी कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आरजी नौटियाल भी कोविड वार्ड में मरीजों की समस्याओं को सुन रहे हैं। इन सब के बीच कोरोना संक्रमितों की मौत की खबर से लोग दहशत में हैं। लेकिन कोविड अस्पताल में भर्ती मरीज बड़ी संख्या में मरीज कोरोना की जंग जीत रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि कोरोना मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1 मई के बाद 400 से अधिक मरीज यहां पर भर्ती हुए। इसमें 205 मरीज कोरोना की जंग जीत अपने घरों को चले गए। हालाकि आकड़ो में भर्ती मरीजों का जो रिकॉर्ड है, उसमें 1 मई से पहले के भर्ती मरीज भी शामिल हैं, जो एक मई तक वार्ड में भर्ती थे।

ये हैं आकड़े
1 मई से 22 मई
471 मरीज हुए भर्ती
49 मरीज किये गए रेफर
89 की हुई मौत
205 मरीज स्वस्थ्य होकर घर गए
99 मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हुए

ये कहना है प्राचार्य का
मेडकिल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि कोविड अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज मिलाज सके इसके लिए पूरी टीम काम कर रही है। हर मरीज की डॉक्टर खुद निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना के हल्के लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील की।

ये भी है चर्चा

अल्मोड़ा। नगर के कोविड अस्पताल बेस में ऐसी भी चर्चा है कि कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद परिजन अस्पताल आ रहे हैं, मृतक का मोबाइल और जेवरात भी वह ले रहे हैं। उसके बाद शव की अंत्येष्टि में शामिल नही हो रहे हैं। इस वजह से अफसर भी परेशान हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद