हादसे में 19 साल के पवन जोशी की मौत, डीडीहाट का रहने वाला था मृतक, घर में कोहराम

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के किच्छा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें डीडीहाट के 19 साल के पवन जोशी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट निवासी पवन जोशी(19) पुत्र हेम चंद जोशी दो दिन पहले रिश्तेदारी में लालकुआं आया हुआ था। शुक्रवार को शाम वह किच्छा होते हुए अपने एक दोस्त के साथ रुद्रपुर जा रहा था। तभी किच्छा में नालंदा स्कूल पार करते समय अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पवन घायल हो गया। उसका दोस्त बाल-बाल बच गया। पवन को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:कांग्रेस ने नैनीताल में पंचायत चुनाव के लिए इनको बनाया प्रत्याशी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद