अल्मोड़ा के लोगों ने जोशी और गर्ब्याल के निधन पर शोक जताया

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें


अल्मोड़ा। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. दीपक गर्ब्याल और जाखनदेवी निवासी रेडक्रास सोसायटी के सदस्य अनिल जोशी के निधन पर नगर के लोगों ने शोक जताया। लोगों ने कहा इन दोनों का निधन अल्मोड़ा के लिए बेहद दुखदाई है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि गर्ब्याल बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। जब भी उनको मरीजों की मदद के लिए फोन किया जाता। वह हमेशा तत्पर रहते। इसी तरह अनिल जोशी भी लोगों की मदद को हमेशा आगे रहते। शोक जताने वालों में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, अल्मोड़ा अर्बन बैंक के अध्यक्ष आंनद सिंह बगडवाल,किशन गुरुरानी, बीएस मनकोटी, डा. जेसी दुर्गापाल, गिरीश मल्होत्रा, हेमलता भट्ट, डॉ. शाही, सुशील साह, भैरव गोस्वामी, मनोज सनवाल, आशीष वर्मा, विनीत बिष्ट, परितोष जोशी, मनोज पाठक ,संजय अग्रवाल, निर्मल रावत, रोहित साह, दीप वर्मा, देवेश पंत, वैभव पांडे, धीरू मर्तोलिया, मुकेश नेगी, हेम तिवारी, दीप जोशी, गिरीश उप्रेती, दीपेश जोशी, रामअवतार, तारू जोशी आदि ने शोक जताया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद