पिथौरागढ़: मां ने पढ़ने को कहा तो किशोर ने फिनाइल पी ली।

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। एक मां ने किशोर को पढ़ाई ना करने पर डांट दिया, मां की डांट से गुस्सा होकर 15 वर्षीय किशोर ने फिनाइल पी लिया। अस्पताल में किशोर का उपचार किया जा रहा है।

बीते दिन नगर में एक किशोर की मां ने उसे पढ़ाई नहीं करने के लिए डांट दिया। पढ़ाई न करने की बात से परेशान किशोर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद किशोर ने घर में रखे फिनाइल की बोतल खोलकर फिनाइल को पी लिया। तबियत खराब होने के बाद किशोर का बडा भाई उसके लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। इमरजेंसी में तैनात डॉ.निशा कल्पासी ने किशोर को भर्ती कर उपचार शुरू किया। किशोर का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है, चिकित्सकों के मुताबिक किशोर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: हल्द्वानी-भीमताल मार्ग 12 दिन तक सुबह बंद, वाहनों का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित, पढ़े खबर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद