Almora news: गांजा के साथ पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार…. यहां के रहने वाले हैं आरोपी

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां सल्ट पुलिस ने अवैध गांजा के साथ 2 को गिरफ्तार किया है। 2 आरोपी फरार हो गए। सल्ट पुलिस व एसओजी टीम ने गुहार तिराहे से आगे सराईखेत रोड पर दो बाइकों को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान पुलिस को देख सचिन यादव व अजात निवासी, मुरादाबाद यूपी भाग गए। जबकि अरविन्द कुमार, फईम निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश को पुलिस ने दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने 2 बैगों में 23.220 किलोग्राम अवैध गाजा बरामद किया।


इसकी कीमत 3 लाख 48 हजार 300 आंकी जा रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष एसआई गोविन्द सिंह मेहता ने बताया कि दोनो अभियुक्तो से पूछने पर बताया कि वे लोग इस गाजे को ग्राम नैल से रामपुर ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: रामनगर में यहां मिली लाश, सनसनी


पुलिस टीम में एसआई अवनीश कुमार-थाना सल्ट, कांस्टेबल मोहन सिंह,एसओजी से मनमोहन सिंह एसओजी, भूपेन्द्र पाल, संविदा चालक नरेन्द्र सिंह भाकुनी आदि शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद