पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचे चार शातिर बदमाश, सिपाही और दो बदमाशों को लगी गोली

खबर शेयर करें

देहरादून। गो तस्करों की घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया गया। इस बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस के सिपाही को गोली लग गई। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के घायल होने की खबर है। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश पांच हजार रुपये का इनामी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी की थी। सूचना थी कि 12 साल से वांटेड बदमाश फैज़ान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर देहरादून में है। इसे गंभीरता से लेते हुए  पुलिस ने बदमाशों को घेर दिया। पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने फायरिंग शुरू की। इस दौरान कांस्टेबल प्रदीप के पैर लगी एक गोली। जवाबी फायरिंग में फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो और एहसान के पैर में एक गोली लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में इस दिन तक आप ले सकते हैं प्रवेश

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कांस्टेबल समेत दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, तमंचे बरामद हुए हैं। उनकी स्कॉर्पियो कार सीज कर दी गई है। फैजान पर पूर्व में 5000 का ईनाम घोषित था। उसपर 15 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। उसपर दो वर्ष पूर्व सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने में मुकदमा चल रहा है। वो 2012 से वांटेड था। सूचना पर एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी हुटाई। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद