नैनीताल:ये है राष्ट्रपति का कार्यक्रम,पढ़े पूरी खबर

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 और 4 नवंबर को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में दो दिवसीय प्रवास और भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान वे नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह, कैंची धाम के दर्शन और कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह जैसे प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
3 नवंबर का कार्यक्रम:
- दोपहर 3:05 बजे: जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान।
- दोपहर 4:10 बजे: आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगी।
- दोपहर 4:20 बजे: आर्मी हेलीपैड से कार द्वारा नैनीताल राजभवन के लिए रवाना।
- राष्ट्रपति राजभवन में नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में शामिल होंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।
4 नवंबर का कार्यक्रम:
- सुबह 8:50 बजे: राजभवन, नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास समारोह में भाग लेंगी, उसके बाद कैंची धाम के लिए प्रस्थान।
- सुबह 10:05 से 10:35 बजे: नीब करोली बाबा आश्रम (कैंची धाम) में दर्शन।
- सुबह 11:15 बजे: कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल पहुंचेंगी।
- सुबह 11:25 से दोपहर 12:15 बजे: कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 20वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभागिता और समारोह को संबोधित करेंगी।
- दोपहर 12:15 बजे: विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर दोपहर 12:25 बजे राजभवन पहुंचेंगी।
- दोपहर 2:30 बजे: राजभवन से प्रस्थान।
- दोपहर 3:50 बजे: आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगी।
- दोपहर 4:00 बजे: हेलीकॉप्टर द्वारा बरेली हवाई अड्डे के लिए रवाना।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद
