पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष बने राहुल दरम्वाल,धीरज जोशी महामंत्री,दीपिका नेगी को हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष बनाया गया….ऋषि कपूर महामंत्री बने

खबर शेयर करें

Haldwani: वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने नैनीताल जिला और हल्द्वानी महानगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया। संगठन प्रदेश महामंत्री सुनील गुप्ता ने नैनीताल जिले की कमान युवा पत्रकार राहुल सिंह दरम्वाल को सौंपते हुए जिलाध्यक्ष बनाया। इससे पहले राहुल दरमवाल संगठन में जिला संयोजक के रूप में कार्यरत थे। इसके साथ ही धीरज जोशी को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया।

जबकि महानगर की कार्यकारिणी का गठन करते हुए युवा पत्रकार दीपिका नेगी को हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष और ऋषि कपूर को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया।


कार्यकारिणी के गठन पर साकेत अग्रवाल, रवि दुर्गापाल,दीपक तिवारी,नवनीत बिष्ट,लक्ष्मण सिंह मेहरा, सुमित जोशी, तरेंद्र बिष्ट, शैलेन्द्र नेगी,आँचल पंत समेत अन्य पत्रकारों ने खुशी जाहिर की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद