ब्रेकिंग:::: आरटीओ ऑफिस में छापा…आरटीओ सस्पेंड…. कर्मचारियों पर भी कार्रवाई

खबर शेयर करें

ये खबर राज्य की राजधानी देहरादून से है। कई दिनों से मिल रही शिकायत के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक देहरादून आरटीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लापरवाही पर आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। लापरवाह कर्मचारियों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 बजे आरटीओ कार्यालय पहुँचे। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। सीएम धामी ने आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया है। बताया जाता है कि 10 बजे तक कार्यालय में 80 फ़ीसदी से अधिक कर्मचारी दफ्तर ही नहीं पहुंचे थे। अब सभी से जवाब तलब करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मध्यान्ह भोजन योजना से अंडा बाहर, पढ़े पूरी खबर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद