उत्तराखंड में यहां दिखी रात को उड़ने वाली तितली, पढ़े खबर

देहरादून। उत्तराखंड के कुमाऊं में बड़े आकार की खास बनावट वाली तितली कौतूहल का विषय बनी हुई है। इस तितली की खासियत यह है कि रात में उड़ती और दिनभर आराम करती है। ‘एटलस मॉथ’ नाम की इस तितली की पहचान बड़े पंख और सांप के सिर जैसी आकृति वाले पैटर्न से होती है। एक हफ्ते के भीतर इस तितली को नैनीताल जिले के भवाली और पिथौरागढ़ जिले के पिपली गांव में देखा गया है।
‘एटलस मॉथ’ के दोनों पंखों के कोनों पर कोबरा के सिर जैसी आकृति होती है। परभक्षी इस अद्भुत आकृति को देखकर डर जाते हैं। यह संरचना इसे सुरक्षित रखती है। इस तितली के पंखों का फैलाव 12 इंच तक हो सकता है। यह आकार इसे दुनिया की सबसे बड़ी तितलियों में शामिल करता है। भीमताल निवासी तितली विशेषज्ञ पीटर स्मेटासेक ने बताया कि सामान्य तितली के मुकाबले इसके पंखों का फैलाव दो गुना होता है। एटलस मॉथ अक्सर मानसून और गर्मी के सीजन में दिखाई देती है। यह रात को सुरक्षित समय पर उड़ना पसंद करती है।
रात के समय, तापमान कम होता है, जिससे पतंगों को उड़ने के लिए कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है। जिस कारण एटलस मॉथ रात को उड़ना पसंद करती है। इसके अलावा रात में कई शिकारी जीव पतंगों को नहीं देख पाते हैं।
अनोखी बनावट वाली तितली नजर आने पर लोग इसे मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। जानकारी के अभाव में कुछ लोग इसे खतरनाक कीट भी बता रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद