गजब: हल्द्वानी में 7.49 लाख में बिका 0001 नंबर, पढ़े पूरी खबर

हल्द्वानी। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में गुरुवार को आयोजित फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में
गजब हो गया। UK04AR–0001 नंबर को एक व्यक्ति ने 7 लाख 49 हजार रुपये में खरीदा। बोली में अन्य नंबर भी लोगों ने बेहद अधिक दाम पर खरीदे। आरटीओ (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि नीलामी में 0009 नंबर 5.07 लाख, 0007 नंबर 3.31 लाख और 0003 नंबर 1.57 लाख रुपये में नीलाम हुए। वहीं 0004 (91 हजार), 0005 (56 हजार), 0006 (46 हजार) और 0008 (55 हजार रुपये) में खरीदार मिले।डॉ. सिंह ने कहा UK04AR–0001 : ₹7,49,000,
UK04AR–0009 : ₹5,07,000, UK04AR–0007 : ₹3,31,000 में बिका।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद