राहत: देश में दिख रहा सख्ती का असर, संक्रमण के नए मामलों में कमी

खबर शेयर करें

देश में शुक्रवार को भी मई माह में अब तक सबसे कम मरीज मिले

दिल्ली: देश में रोज बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या के बीच शुक्रवार को राहत भरी खबर मिली। मई माह में अब तक पूरे देश में सबसे कम संक्रमित मिले। इसे पूरे देश में की गई सख्ती के असर के तौर पर भी देखा जा रहा है। सरकारी आकड़ो के मुताबिक शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमण के 326,123 नए मामले सामने आए। जो इस महीने यानी मई में सबसे कम है। वहीं महामारी से मरने वालों की संख्या 3879 रही। इससे पहले 10 मई को 3 लाख 29 हजार नए केस आए थे। महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक समेत कई अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है।
भारत में फिलहाल कोरोना वायरस के कुल 24,372,243 केस हैं। अब तक देश में 266,229 लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि दो करोड़ से अधिक लोग कोरोना को हरा भी चुके हैं। देश में कुल 20,426,323 लोग रिकवर हो चुके हैं। अभी देश में एक्टिव केसों की संख्या 3,679,691 है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद